header background

राज्यपाल

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने झारखण्ड के नौवें एवं प्रथम महिला राज्यपाल के रूप में दिनांक 18.05.2015 को शपथ ग्रहण किया। उनका जन्म 20 जून, 1958 को हुआ। ओड़िसा के मयूरभंज जिलान्तर्गत रायरंगपुर के बैदापेसी की रहनेवाली श्रीमती मुर्मू के पिता का नाम विरंची नारायण टुडू और माता का नाम किनगो टुडू है। उनके पति स्व0 श्यामचरण मुर्मू धालभूम स्थित यूको बैंक के प्रबंधक रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 1979 में आरबी वूमेंस कॉलेज, भुवनेश्वर से बी.ए. में स्नातक किया था। वे वर्ष 1996-98 में रायरंगपुर नोटिफाईड एरिया काउंसिल की उपाध्यक्ष रही हैं। श्रीमती मुर्मू वर्ष 1999 में पहली बार विधायक बनीं। वर्ष 2000 में वे भाजपा से विधायक चुनी गईं एवं वर्ष 2005 में विधायक चुने जाने के बाद उन्हें ओड़िसा सरकार में मंत्री पद सौंपा गया। 20 मई, 2013 को उन्हें मयूरभंज जिला भाजपा सभापति मनोनीत किया गया।