header background

अध्यक्ष

श्री रबीन्द्र नाथ महतो ने दिनांक – 07 जनवरी, 2020 को झारखण्ड विधानसभा के 11वॆं अध्यक्ष के रुप में शपथ ग्रहण की। इनका जन्म दिनांक – 12.01.1960 को ग्राम -पाटनपुर, पो0- मोहनाबॉक, थाना-बिन्दापाथर, जिला- जामताड़ा (झारखण्ड) में हुआ। इनके पिता का नाम श्री गोलक बिहारी महतो है जो एक कुशल शिक्षक थे। इनकी माता का नाम स्व0 रूप मंजरी देवी है। दिशोम गुरू श्री शिबू सोरेन इनके राजनीतिक आदर्श रहे हैं।

     श्री महतो का राजनीतिक जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। झारखण्ड आंदोलन में इनकी भूमिका सराहनीय रही। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के विधायक के रूप में इनका निर्वाचन नाला विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2005, 2014 एवं 2019 में हुआ।

     उच्चतर शैक्षणिक योग्यता रखनेवाले एवं बहुभाषी श्री महतो अपनी राजनैतिक कुशलता के साथ-साथ मधुर स्वभाव व सदव्यवहार के लिये भी जाने जाते हैं। अपनी पार्टी और सदन के अन्दर और बाहर इनकी स्वच्छ छवि तथा लोकप्रियता के कारण पंचम झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में ये निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

Image: 
श्री रबीन्द्र नाथ महतो
Show Home Page Tab: 
Yes
Serial No: 
2