श्री संतोष गंगवार एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, वर्तमान में ये झारखंड राज्य के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। बरेली लोकसभा से लगातार 8 बार सांसद रह चुके हैं, और अब इनकी कामयाबी को देखते हुए भारत के राष्ट्रपति द्वारा जुलाई 2024 को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया है।
पूर्व में केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री, कपड़ा राज्य मंत्री थे। इससे पहले भी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पेट्रोलियम राज्यमंत्री रह चुके हैं। श्री संतोष कुमार गंगवार ने अपना राजनीतिक करियर भारत में आपातकाल के दौरान शुरू किया और 1984 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति रहे हैं।
संतोष गंगवार का जन्म 1 नवम्बर 1948 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। उनकी उच्च शिक्षा आगरा विश्वविद्यालय और रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय से हुई। जहाँ से उन्होंने बीएससी और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।